Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Chain Snatching: महिला से चेन छीनकर भागा युवक‚ राहगीरों ने मौके पर ही दबोचा

Chain Snatching: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने सड़क पर जा रही महिला से सोने की चेन छीन ली।घटना टेल्को स्टेडियम के पास की बताई जा रही है, जहाँ महिला की हिम्मत और राहगीरों की तत्परता से आरोपी को

Facebook
X
WhatsApp
Chain Snatching: महिला से चेन छीनकर भागा युवक‚ राहगीरों ने मौके पर ही दबोचा

Chain Snatching: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने सड़क पर जा रही महिला से सोने की चेन छीन ली।घटना टेल्को स्टेडियम के पास की बताई जा रही है, जहाँ महिला की हिम्मत और राहगीरों की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान महिला ने तुरंत शोर मचाया और मदद के लिए पुकार लगाई।आवाज़ सुनते ही आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और भाग रहे युवक का पीछा करना शुरू कर दिया।

कुछ दूरी पर भाग रहे युवक को राहगीरों ने घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी सड़क किनारे झाड़ियों के बीच भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया।

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और उसकी पहचान एवं आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।वहीं, पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

इस घटना में स्थानीय लोगों की साहस और तत्परता की सराहना की जा रही है।राहगीरों की सूझबूझ से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे बड़ी वारदात टल गई।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

TAGS
digitalwithsandip.com