Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड राज्य के निर्माण आंदोलन के ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज, गरीब, आदिवासी और राज्य के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी झारखंड के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विधायक कल्पना सोरेन ने भी दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सपना एक आत्मनिर्भर और न्यायपूर्ण झारखंड का निर्माण करना था। आज हम सबका कर्तव्य है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।