• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech

छत्रपति संभाजी महाराज की पुणयतिथि आज, जानिए कौन थे छत्रपति संभाजी महाराज,

March 11, 2024
Factory pollution Patna: दानापुर में प्रदूषण पर बवाल

Factory pollution Patna: दानापुर में प्रदूषण पर बवाल

May 18, 2025
Radisson Hotel: होटल का भव्य उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Radisson Hotel: होटल का भव्य उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

May 18, 2025
JSCA President Election 2025: JSCA अध्यक्ष बने अजयनाथ सहदेव

JSCA President Election 2025: JSCA अध्यक्ष बने अजयनाथ सहदेव

May 18, 2025
Cow smuggling: कपाली में मवेशी तस्करी नाकाम

Cow smuggling: कपाली में मवेशी तस्करी नाकाम

May 18, 2025
Hata Chowk Loot: हाता पेट्रोल पंप लूटकांड का पर्दाफाश

Hata Chowk Loot: हाता पेट्रोल पंप लूटकांड का पर्दाफाश

May 18, 2025
Revenge Killing: रेप केस के बदले में दो सगे भाइयों की हत्या

Revenge Killing: रेप केस के बदले में दो सगे भाइयों की हत्या

May 18, 2025
Civil Defence India: पूर्व सैनिकों के अनुभव से सशक्त होगा सिविल डिफेंस

Civil Defence India: पूर्व सैनिकों के अनुभव से सशक्त होगा सिविल डिफेंस

May 18, 2025
Sindoor Yatra: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिलाओं ने निकाली यात्रा

Sindoor Yatra: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिलाओं ने निकाली यात्रा

May 18, 2025
Road Blocked Jamshedpur: हरहरगुटू में आंधी से पेड़ गिरा, बिजली तार टूटा

Road Blocked Jamshedpur: हरहरगुटू में आंधी से पेड़ गिरा, बिजली तार टूटा

May 18, 2025
Champai Soren: रांची में बांग्लादेशियों पर दिया बड़ा बयान

Champai Soren: रांची में बांग्लादेशियों पर दिया बड़ा बयान

May 18, 2025
Sakchi Gurudwara Election: चुनाव को लेकर प्रचार शुरू

Sakchi Gurudwara Election: चुनाव को लेकर प्रचार शुरू

May 18, 2025
Surendra Kumhar Seraikela: भाजपा नेता सत्येंद्र कुम्हार के पिता का सड़क दुर्घटना में निधन

Surendra Kumhar Seraikela: भाजपा नेता सत्येंद्र कुम्हार के पिता का सड़क दुर्घटना में निधन

May 18, 2025
ADVERTISEMENT
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Monday, May 19, 2025
  • Login
  • Register
  • Home
  • Latest News
  • Jharkhand
    • East Singhbhum
    • Saraikela
  • India
    • Goverment
    • Politics
    • Astrology
  • Crime
  • Accident
  • Entertainment
    • Bollywood
  • Business
  • Student Zone
    • Exams
  • Sports
  • Technology
  • World
    • Lifestyle
    • Weather
    • Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • Latest News
  • Jharkhand
    • East Singhbhum
    • Saraikela
  • India
    • Goverment
    • Politics
    • Astrology
  • Crime
  • Accident
  • Entertainment
    • Bollywood
  • Business
  • Student Zone
    • Exams
  • Sports
  • Technology
  • World
    • Lifestyle
    • Weather
    • Stories
No Result
View All Result
No Result
View All Result
  • Home
  • Latest News
  • Jharkhand
  • India
  • Politics
  • Crime
  • Accident
  • Business
  • Sports
Home Latest News

छत्रपति संभाजी महाराज की पुणयतिथि आज, जानिए कौन थे छत्रपति संभाजी महाराज,

March 11, 2024
in Latest News, Stories
0
434
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

छत्रपति संभाजी महाराज का जन्म 1657 में 14 मई को पुरंदर किले में हुआ था। संभाजी के बचपन में ही उनकी मां सईबाई का देहांत हो गया था। वह छत्रपति शिवाजी की दूसरी पत्नी थी। इसके बाद संभाजी का पालन-पोषण छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई ने किया। संभाजी का विवाह येसूबाई से हुआ था और इनके पुत्र का नाम छत्रपति साहू था। संभाजी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना को कई बार युद्ध में हराया था। संभाजी महाराज अपनी वीरता और युद्ध कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। संभाजी ने अपने शासन काल में 210 युद्ध किए और एक भी युद्ध नहीं हारा।

मुगलों के पास चले गए थे संभाजी

एक बार छत्रपति शिवाजी से नाराज होकर संभाजी मुगलों के पास चले गए थे। इस बात का जिक्र विश्वास पाटिल ने अपनी किताब ‘संभाजी’ में किया है। इस किताब का अनुवाद डॉ. रामजी तिवारी ने किया है। विश्वास पाटिल ने लिखा कि मुगलों के पास चले जाने पर औरंगजेब का सेनापति दिलेरखान उनसे मीठी-मीठी बातें करता था ताकि वे संभाजी का इस्तेमाल मराठाओं को हराने में कर सके। वहीं संभाजी को मराठी युवराज होने के नाते बहादुरगढ़ किले में घूमने की आजादी थी लेकिन हर समय उन पर निगरानी रखी जाती थी। धीरे-धीरे हर बात संभाजी को समझ में आने लगी थी। एक दिन संभाजी ने इन स्थितियों से ऊबकर दिलेरखान से क्रोध के आवेश में प्रश्न किया कि खान साहब हम आपके मेहमान हैं या कैदी?

दिल्ली दरबार में औरंगजेब को विश्वास नहीं था कि जो युवक शिवाजी का बेटा बनकर मुगल खेमे में आया है वह सचमुच शिवाजी का पुत्र था या कोई बनावटी युवराज है। ऐसे में दिलेरखान कभी भी संभाजी को कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाता था। उधर संभाजी की बेचैनी बढ़ती जा रही थी। उन्हें न दिन को चैन था न रात को नींद।

फिर वापस पहुंचे और संभाली मराठा कमान

एक बार मुगल सरदारों ने 700 मराठी सैनिकों के हाथ-पैर काट दिए थे। इस बात का पता चलते ही संभाजी आग बबूला हो गए। उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन सब विफल रहे। उस समय वे जहां मौजूद थे वहां शामियाने के बीच का खम्भा था। संभाजी ने उसी को बाहों में भर लिया और जिस प्रकार एक हाथी अपने मस्तक के ज्वर को शान्त करने के लिए पत्थर पर अपना माथा पटकता है, उसी तरह संभाजी भी खम्भे पर अपना सिर पटकने लगे। आंखों से लगातार गिरते आंसुओं को पोंछते हुए वे बोल रहे थे कि पिताजी बहुत बड़ी भूल की है मैंने, बहुत बड़ी गलती हो गई।

इसके बाद योजना बनाकर संभाजी दिलेरखान को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब रहे। पन्हाला किले पर छत्रपति शिवाजी से मुलाकात के बाद पहले दिन जब संभाजी दरबार में जाने लगे तो छत्रपति ने स्वयं उन्हें तैयार किया। अन्त में उन्होंने उनके मस्तक पर केसर चन्दन का टीका लगाया। संभाजी के मन में जो ग्लानि का भाव था उसे छत्रपति शिवाजी ने अपने व्यवहार से दूर कर दिया था।

औरंगजेब और संभाजी

संभाजी महाराज का औरंगजेब की छल-कपट की नीति से बचपन में जो वास्ता पड़ा था, वह जीवन के अंत तक बना रहा। छत्रपति शिवाजी की रक्षा नीति के अनुसार उनके एक किले को जीतने के लिए मुगलों को कम से कम एक वर्ष तक जूझना पड़ता। ऐसे में औरंगजेब जानता था कि इस हिसाब से तो सभी किले जीतने में 360 वर्ष लग जाएंगे। छत्रपति शिवाजी के बाद संभाजी महाराज की वीरता भी औरंगजेब के लिए मुसीबत बनी हुई थी। उनका रामसेज का किला औरंगजेब को लगातार पांच वर्षों तक टक्कर देता रहा। उसने संभाजी महाराज से मुकाबला करने के लिए अपने पुत्र शाहजादे आजम को भेजा। आजम ने कोल्हापुर संभाग में संभाजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संभाजी ने आजम की सेना को हरा दिया। ऐसे में औरंगजेब पहले से ज्यादा हताश हो गया। संभाजी को हराने के लिए उसने एक बड़ी फौज तैनात कर दी। मराठों के हौसलों और गुरिल्ला युद्ध के कारण मुगल सेना हर बार विफल होती गई। औरंगजेब ने बार-बार पराजय के बाद भी संभाजी महाराज से युद्ध जारी रखा।

जिंदगी भर पराजित नहीं कर पाया औरंगजेब

15 फरवरी 1689 को औरंगजेब की सेना ने संभाजी को धोखे से घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद कवि कलश, जोकि संभाजी के सलाहकार थे, और संभाजी को जब दिवान-ए-खास में औरंगजेब के सामने पेश किया गया। जिस औरंगजेब के सामने कोई नजर मिला कर देखने की हिम्मत नहीं करता था उसके साथ संभाजी नजर से नजर मिला रहे थे। औरंगजेब का आज तक किसी ने ऐसा अपमान नहीं किया था।

वो दरबार से जाने लगा पर जाते-जाते कह गया कि आंखे निकालने से पहले इसकी जुबान काट डालो और ये सजा पहले इस कवी कलश पर आजमाओ। उसको लगा कि कवि कलश को ऐसी यातनाएं देने से संभाजी डर जाएंगे और इस्लाम कबूल कर लेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ। कविराज की पहले जबान काटी गई फिर उनकी आंखें निकाली गई।

यही सजा बाद में संभाजी को दी गई। फिर भी इस्लाम कबूल नहीं करने पर संभाजी का वध करने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए 11 मार्च 1689 का दिन तय किया गया क्योंकि उसके ठीक दूसरे दिन हिन्दू वर्ष प्रतिपदा थी। औरंगजेब चाहता था कि संभाजी की मृत्यु के कारण हिन्दू जनता इस अवसर पर शोक मनाए। औरंगजेब ने छल से संभाजी महाराज को पकड़ कर उनका वध तो करवा दिया, लेकिन वह चाहकर भी उन्हें जिंदगी भर पराजित नहीं के सका।

*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*

*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41

Tags: maharajnewspunyatithisambhaji
Share174Tweet109Send

Related Posts

Surendra Kumhar Seraikela: भाजपा नेता सत्येंद्र कुम्हार के पिता का सड़क दुर्घटना में निधन

Surendra Kumhar Seraikela: भाजपा नेता सत्येंद्र कुम्हार के पिता का सड़क दुर्घटना में निधन

May 18, 2025
0
1.2k

Surendra Kumhar Seraikela: भाजपा जिला समिति सदस्य सत्येंद्र कुम्हार के पिता सुरेंद्र कुम्हार का हाल ही में सड़क दुर्घटना में...

NIT Jamshedpur Student Death: डिप्रेशन में होने की आशंका

NIT Jamshedpur Student Death: डिप्रेशन में होने की आशंका

May 17, 2025
0
1.3k

NIT Jamshedpur Student Death: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत ड्रीम सिटी अपार्टमेंट से गिरकर एनआईटी जमशेदपुर के छात्र दिव्यांशु...

Adityapur Abandoned Baby: आदित्यपुर में पुलिया के पास मिला नवजात का शव

Adityapur Abandoned Baby: आदित्यपुर में पुलिया के पास मिला नवजात का शव

May 17, 2025
0
1.3k

Adityapur Abandoned Baby: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती न्यू पुलिया के समीप मृत अवस्था में...

Chaibasa Education Review: आवासीय विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा

Chaibasa Education Review: आवासीय विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा

May 17, 2025
0
1.2k

Chaibasa Education Review: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरि संकीर्तन समिति सिमला द्वारा 16 प्रहर दिन...

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Big Breaking Champai Soren joins BJP: भाजपा में शामिल हुए चंपाई सोरेन!

August 27, 2024

Jamshedpur PM Arrival Cancel: प्रधानमंत्री Modi का Jamshedpur दौरा रद्द?

September 15, 2024

Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी पर गांव वालों ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार कर रहे इच्छा मृत्यु की मांग, सुने ग्रामीणों ने क्या कहा

September 27, 2023
Jamshedpur SSP Office – जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में झड़प – एसएसपी कार्यालय में दो गुटों के बीच कैसे भड़की हिंसा देखने के लिए वीडियो देखें। झगड़े के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए सुरक्षा उपायों को देखें।

West Bengal: अभिषेक बनर्जी के काफिले पर किया गया हमला, की गई पत्थरों की बौछार

West Bengal: अभिषेक बनर्जी के काफिले पर किया गया हमला, की गई पत्थरों की बौछार

0
Adityapur – मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली नगर के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कमेटी को मजबूत करने का दिया आदेश I

Adityapur – मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली नगर के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कमेटी को मजबूत करने का दिया आदेश I

0
Factory pollution Patna: दानापुर में प्रदूषण पर बवाल

Factory pollution Patna: दानापुर में प्रदूषण पर बवाल

May 18, 2025
Radisson Hotel: होटल का भव्य उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Radisson Hotel: होटल का भव्य उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

May 18, 2025
JSCA President Election 2025: JSCA अध्यक्ष बने अजयनाथ सहदेव

JSCA President Election 2025: JSCA अध्यक्ष बने अजयनाथ सहदेव

May 18, 2025
The Social Bharat | Jharkhand News

Copyright © 2023 The Social Bharat. All Rights Reserved

Navigate Site

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2023 The Social Bharat. All Rights Reserved