Chatra: चतरा के हंटरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ढेबो गांव में भाई ने फर्जी कागजात बनाकर बहन की सारी संपत्ति हड़प ली। पीड़िता केशिया देवी ने अपने भाई के इस करतूत के विरूद्ध हंटरगंज थाने में आवेदन दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में केशिया देवी ने अपने भाई चंद्रदेव यादव और उसकी पत्नी मीना देवी के विरुद्ध फर्जीवाड़ा कर उसके पूरे संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाने का आरोप लगाया है। केशिया देवी ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व वह काफी बीमार चल रही थी। इसी दौरान इसका फायदा उठाकर चंद्रदेव यादव ने उसके जमीन जायदाद से संबंधित फर्जी कागजात बनाकर उसके पूरे जमीन और घर पर अवैध कब्जा जमा लिया है। अब चंद्रदेव यादव अपनी बहन और उसके परिजनों को घर से बेघर कर दिया है।
घर जाने पर पीड़िता केशिया देवी को चंद्रदेव यादव मारपीट कर भगा दें रहा है। वर्तमान में वह गांव के लोगो के पास शरण लिए हुए हैं। वही चंद्रदेव यादव ने अपनी बहन के द्वारा लगाए गए आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है। उसका कहना है कि उसकी बहन जरूरत के तहत अपना सारा जमीन उसके हाथों बेच दी है। दोबारा अपने जमीन पर कब्जा जमाने के लिए इस तरह की मनगढ़ंत कहानी रच रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिया देवी का कहना है कि भाई की दगाबाजी की वजह से वह अपने बेटे के साथ बेघर होकर दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। अब पुलिस से ही न्याय की उम्मीद है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।