Chaibasa: बड़ी खबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से आई है, जहां सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मवेशी तस्करों ने झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति उर्फ मंत्री को गोली मार दी। हालांकि, गोली गर्दन को छूती हुई निकल गयी और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
मुन्ना पूर्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी का रहनेवाला है, वह पताहातु से स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। इधर, मामले में वसीम समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे मुन्ना पूर्ति स्कूटी से पताहातु से गांव लौट रहा था। वह केबी हॉस्टल रोड तानसेन तालाब के पास पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और गोली चला दी। गोली उसके गर्दन को छूती हुई निकल गयी और वह जख्मी हो गया।
पूर्ति ने किसी तरह घटनास्थल से नजदीक मुफस्सिल थाना पहुंच जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार भी पुलिस बल के अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
घायल मुन्ना पूर्ति ने पुलिस को बताया कि घटना में दो लोग शामिल थे, जिनमें से एक मो वसीम था। वह सदर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। दूसरे युवक को नहीं पहचान पाया। वसीम हमेशा उसके गांव में गाय और बैल खरीदने के लिए आया करता है।
वह गाय-बैल खरीदने से मना करता था। मंगलवार को अकेला देख उसपर जानलेवा हमला कर दिया। मो. वसीम समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
Harvard IAS India:चाईबासा-सरायकेला में लोकप्रिय रहे IAS अरवा राजकमल, अब वेटिंग फॉर पोस्टिंग में
Harvard IAS India: झारखंड के चर्चित और जनता के बीच लोकप्रिय IAS अधिकारी अरवा राजकमल एक बार फिर चर्चा में...