Saraikela: स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरायकेला खरसावां उपायुक्त के निर्देशानुसार कुचाई प्रखंड में गुरुवार को चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान की जागरूकता रथ को प्रखंड तकनिकी प्रबंधक राजेश कुमार प्रखंड लिपिक सुबोध टुडू अंचल लिपिक भीम प्रसाद उपाध्याय प्रखंड समन्वयक मानगोविंद महतो व समाजसेवी दिलीप चांद महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पेपर मौके पर बीटीएम श्री कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत महामारी प्रबंधन के लिए आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया है।
रथ प्रखंड के सभी पंचायतों में घूम घूम कर महिलाओं एवं किशोरियों को महामारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों आदि के प्रति जागरूकता करेगा। वहीं अंचल लिपिक श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत की किशोरियों एवं महिलाओं में महामारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करने महामारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा इस दौरान मुख्य रूप से बीटीएम राजेश कुमार प्रखंड लिपिक सुबोध टूडू अंचल लिपिक भीम प्रसाद उपाध्याय प्रखंड समन्वयक मान गोविंद महतो समाजसेवी दिलीप चांद महतो लुबुराम सोय भुवनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।