Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा में आबिद हुसैन पर फायरिंग का खुलासा, पिस्टल-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार Jhrakhand News: जेपीएससी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते ने हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका Seraikela Crime News: सरायकेला में DC-SP कार्यालय के पास बैंक में सेंधमारी, बैंक ऑफ इंडिया का ताला तोड़कर घुसे चोर, कैश बॉक्स न खुलने पर बैरंग लौटे जमशेदपुर : मरीन ड्राइव मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की हुई मौत दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट, 42 लाख रुपये लूटे Jamshedpur Property Dispute: दो साल बाद रंगदारी के आरोप पर अशोक सिंह ने उठाए सवाल‚ कहा- अगर जबरदस्ती हुई तो शिकायत पहले क्यों नहीं हुई

Seraikela Crime News: सरायकेला में DC-SP कार्यालय के पास बैंक में सेंधमारी, बैंक ऑफ इंडिया का ताला तोड़कर घुसे चोर, कैश बॉक्स न खुलने पर बैरंग लौटे

Seraikela Crime News: सरायकेला जिला मुख्यालय में डीसी और एसपी कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया की गौरांगडीह शाखा में चोरों ने चोरी की कोशिश की. घटना बीती रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. चोर बैंक का ताला

Facebook
X
WhatsApp

Seraikela Crime News: सरायकेला जिला मुख्यालय में डीसी और एसपी कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया की गौरांगडीह शाखा में चोरों ने चोरी की कोशिश की. घटना बीती रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच सके. इसके चलते वे बिना नकदी लिए ही बैंक से फरार हो गए.

ताला तोड़कर बैंक के अंदर घुसे चोर
बताया गया कि चोरों ने बैंक के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने रॉड की मदद से बैंक में रखी अलमारी को खोलने की कोशिश की. हालांकि, चोर अलमारी में रखे दस्तावेजों तक भी नहीं पहुंच सके. कैश बॉक्स तक पहुंचने में भी वे नाकाम रहे.

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
घटना की जानकारी मिलने के बाद शाखा प्रबंधक कैलाश मंडल ने सरायकेला थाना पुलिस को सूचना दी. शाखा प्रबंधक के अनुसार, बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं. दोनों के हाथ में रॉड थी और इसी की मदद से उन्होंने बैंक का ताला तोड़ा था. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.

डीसी-एसपी कार्यालय के पास घटना से सुरक्षा पर सवाल
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में जमशेदपुर में बैंक डकैती की बड़ी घटना सामने आई है. इसके बाद बैंक और आसपास की सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंता बढ़ी हुई है. ऐसे में सरायकेला जिला मुख्यालय में डीसी और एसपी कार्यालय से करीब 10 कदम की दूरी पर बैंक में चोरी की कोशिश होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. घटना के बाद बैंक के साथ आसपास के इलाके की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com