Jharkhand Handball: 17वीं मिनी एचएफआई नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड राज्य की हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 19-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और उत्साह दोनों चरम पर है।
कोच और मैनेजर का अहम योगदान
टीम की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे कोच सैयद अज़हर हुसैन और मैनेजर साहेब अली की रणनीति और कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान रहा। दोनों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मानसिक मजबूती देने पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम मैदान पर साफ दिखाई दिया।
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
टीम की इस उपलब्धि पर झारखंड हैंडबॉल संघ के सचिव खुर्शीद खान, अध्यक्ष प्रदीप कुमार बाल्मोची और कोषाध्यक्ष फिरोज खान ने खिलाड़ियों और पूरे प्रबंधन दल को बधाई दी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि टीम सेमीफाइनल और फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।
राज्य को गौरव दिलाने की उम्मीद
झारखंड की युवा टीम ने इस चैंपियनशिप में जिस तरह का अनुशासित और दमदार खेल दिखाया है, उससे खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ी अपनी लय बनाए रखेंगे और राज्य को गौरव दिलाएंगे।


