Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा में आबिद हुसैन पर फायरिंग का खुलासा, पिस्टल-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार Jhrakhand News: जेपीएससी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते ने हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका Seraikela Crime News: सरायकेला में DC-SP कार्यालय के पास बैंक में सेंधमारी, बैंक ऑफ इंडिया का ताला तोड़कर घुसे चोर, कैश बॉक्स न खुलने पर बैरंग लौटे जमशेदपुर : मरीन ड्राइव मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की हुई मौत दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट, 42 लाख रुपये लूटे Jamshedpur Property Dispute: दो साल बाद रंगदारी के आरोप पर अशोक सिंह ने उठाए सवाल‚ कहा- अगर जबरदस्ती हुई तो शिकायत पहले क्यों नहीं हुई

Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा में आबिद हुसैन पर फायरिंग का खुलासा, पिस्टल-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा के न्यू बाराद्वारी इलाके में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है. 1 अक्टूबर

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा के न्यू बाराद्वारी इलाके में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है.

1 अक्टूबर की रात हुई थी फायरिंग
1 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:15 बजे न्यू बाराद्वारी के फूल बस्ती खुशबू नगर इलाके में आबिद हुसैन को गोली मारी गई थी. स्कूटी सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. गोली लगने के बाद आबिद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, मो0 कैफ उर्फ स्मोलू और दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है. राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू की उम्र 32 वर्ष है और वह काशीडीह, साक्षी का रहने वाला है. मो0 कैफ उर्फ स्मोलू की उम्र 23 वर्ष है. वह तिलजुगा रोड, साक्षी का निवासी है. दशरथ शुक्ला की उम्र 44 वर्ष है. वह टोयला डुंगरी, गोलमुरी का रहने वाला है.

तीनों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. राज सिंह कश्यप के खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 से अधिक मामले दर्ज हैं. मो0 कैफ के खिलाफ 5 मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. वहीं, दशरथ शुक्ला पर 12 से अधिक संगीन मामले पहले से दर्ज हैं.

दो पिस्टल और तीन कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है. सिटी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने कार्रवाई की. पुलिस का कहना है कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और फायरिंग मामले का खुलासा किया.

TAGS
digitalwithsandip.com