Jamshedpur Breaking: मानगो के गांधी घाट में नहाने के दौरान 12 साल की बच्ची की डूबने से मौत

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी घाट पर जुतिया पर्व के दौरान नदी में नहाने गई दो बच्चियां डूब गईं। हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि पर्व

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Breaking: मानगो के गांधी घाट में नहाने के दौरान 12 साल की बच्ची की डूबने से मौत

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी घाट पर जुतिया पर्व के दौरान नदी में नहाने गई दो बच्चियां डूब गईं। हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि पर्व के अवसर पर परिवार के लोग पूजा करने गांधी घाट पहुंचे थे। पूजा के दौरान दोनों बच्चियां नदी में नहाने चली गईं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गांधी घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पर्व-त्योहार के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, निगरानी और बचाव व्यवस्था जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

TAGS
digitalwithsandip.com