Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये और 16 मोबाइल जब्त Jamshedpur News: सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा, भजन और कबीर जी की आरती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में कथित जुआ अड्डे पर छापा, 15 लोग पकड़े गए, 7.5 लाख रुपये बरामद Jamshedpur Crime News: मानगो में मोबाइल की ईएमआई को लेकर हंगामा, 6 से 7 नकाबपोश युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़ और मारपीट, गल्ले से 60 हजार रुपये ले जाने का आरोप

Jamshedpur accident: कोवाली थाना क्षेत्र में हादसा‚ चांदनी चौक के पास टक्कर

Jamshedpur accident: जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चांदनी चौक के समीप तेज रफ्तार कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur accident: कोवाली थाना क्षेत्र में हादसा‚ चांदनी चौक के पास टक्कर

Jamshedpur accident: जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चांदनी चौक के समीप तेज रफ्तार कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार चला रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कोवाली थाना अंतर्गत हेसड़ा पंचायत के रोलाडीह गांव में रिद्धि पांडे का फार्म हाउस है। मंगलवार को वह अपने तीन दोस्तों राज आर्यन, राजपाल और आर्यन सिंह के साथ फार्म हाउस आए हुए थे। देर रात वापस लौटने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रिद्धि पांडे का सिर धड़ से अलग हो गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य चलाया गया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि महज एक छोटी सी लापरवाही के कारण घर का चिराग बुझ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com