Drug-Free Campaign: नुक्कड़ नाटक के जरिए संदेश‚ आम लोगों को जागरूकता

Drug-Free Campaign: नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक सघन नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 5 जनवरी को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिला

Facebook
X
WhatsApp

Drug-Free Campaign: नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक सघन नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 5 जनवरी को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान नालसा स्कीम 2025 (ड्रग फ्री इंडिया) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त भारत की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत 6 जनवरी को जमशेदपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल, टाटानगर रेलवे स्टेशन, करानडीह समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रस्तुत किए गए इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

7 जनवरी को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में नशा उन्मूलन विषय पर लेख लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों और युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

डालसा सचिव ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक नशा उन्मूलन का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com