Domuhani Sangam Festival: 13 जनवरी से होगा शुभारंभ‚ नदी पूजन और पर्यावरण गोष्ठी

Domuhani Sangam Festival: जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पर 12 जनवरी 2026 को दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोमुहानी संगम महोत्सव संचालन समिति के सदस्य मनोज सिंह, शम्भु नाथ सिंह, उपेन्द्र सिंह मस्तान, मृत्युंजय सिंह, पप्पू सिंह सहित

Facebook
X
WhatsApp

Domuhani Sangam Festival: जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पर 12 जनवरी 2026 को दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोमुहानी संगम महोत्सव संचालन समिति के सदस्य मनोज सिंह, शम्भु नाथ सिंह, उपेन्द्र सिंह मस्तान, मृत्युंजय सिंह, पप्पू सिंह सहित किन्नर समाज की महामंडलेश्वर अमरजीत गिल तथा हिन्दू उत्सव समिति से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह महोत्सव आगामी 13 एवं 14 जनवरी 2026 को दोमुहानी घाट पर भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के पहले दिन, 13 जनवरी 2026 को कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत नदी पूजन से की जाएगी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें उपस्थित नागरिकों को नदी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस सत्र में आमंत्रित अतिथि अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने का संदेश दिया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com