Adityapur Puja Event: आदित्यपुर में जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई एवं मानगो स्थित सभी जीजीएसपीआई संस्थानों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर में आयोजित हुआ, जहां विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।
पूजा संपन्न होने के बाद भोग का वितरण किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें नृत्य एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित छात्रों और शिक्षकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।
इस सामूहिक आयोजन में आदित्यपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 800 से 900 छात्रों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। छात्रों में पूजा और कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला, जो शिक्षा और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।
इस सामूहिक आयोजन में आदित्यपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 800 से 900 छात्रों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। छात्रों में पूजा और कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला, जो शिक्षा और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।
संस्थान के संस्थापक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि सरस्वती पूजा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के सर्वांगीण विकास को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण सुखपाल कौर, मंजीत सर, बिक्रम सर, प्रिया, प्रियम, अंकिता, रौशन सर, मुस्कान एवं आलोक का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गणेश महाली, डब्बा सोरेन एवं निवर्तमान पार्षद सुधीर उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।


