BJP youth Support: साकची कोर्ट गोलचक्कर के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोहित सोरेन और सुबेदार प्रसाद की मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे के तुरंत बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने राहत कार्य प्रारंभ किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर और युवा मोर्चा के संयोजन से मोहित सोरेन की दो पत्नियों को ₹50,000-₹50,000 और सुबेदार प्रसाद के परिवार को ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता दी गई।
भाजपा नेताओं ने प्रशासन और वाहन मालिकों से भी मुआवजा दिलाने के लिए संपर्क किया। यह पहल भाजपा की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।