BJP Exhibition:जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है ।
प्रदर्शनी का उद्देश्य आम लोगों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है. इस मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।