Ranchi: रांची के रातु थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव के साथ लोगों रोड को जाम कर दिया है। घटना आज सुबह की है। मामला रातु थाना क्षेत्र के तिलता स्थित हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास का है। बताया जा रहा है कि मृतक शख्स बाइक चला रहा था तभी सिटी राइड बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल बच्चा मृतक शख्स के पीछे ही बाइक पर बैठा था।
आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच को किया जाम
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी। शव के साथ एनएच 75 को जाम कर दिया है। रोड जाम करके लोगों ने जमकर हंगामा किया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बताया जा रहा है कि मृतक टाइल्स का मिस्त्री था और बाइक से साइट पर जा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर गिर गया और सिटी राइड बस ने उसको कुचल दिया। मृतक पांकी के पलामू का रहने वाला है। उसकी उम्र 37-38 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक और बस दोनों को जब्त कर लिया है।
NIT Jamshedpur Student Death: डिप्रेशन में होने की आशंका
NIT Jamshedpur Student Death: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत ड्रीम सिटी अपार्टमेंट से गिरकर एनआईटी जमशेदपुर के छात्र दिव्यांशु...