Suspicious Death Groom: शादी के दिन दूल्हे की संदिग्ध मौत‚ खुशियों का माहौल मिनटों में मातम में बदला

Suspicious Death Groom: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त कोहराम मच गया जब शादी के ही दिन दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हल्दी–मेहंदी की रस्मों के बाद खुशियों से गूंज रहा घर पल भर में मातम से भर गया। मौत की खबर फैलते ही

Facebook
X
WhatsApp

Suspicious Death Groom: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त कोहराम मच गया जब शादी के ही दिन दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हल्दी–मेहंदी की रस्मों के बाद खुशियों से गूंज रहा घर पल भर में मातम से भर गया। मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।

मृतक की पहचान सिरसी वार्ड संख्या 5 निवासी शिव शंकर महतो के 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। उसकी शादी समस्तीपुर जिले के ताजपुर बेला गांव में तय थी और बारात उसी दिन निकलनी थी।घर में 30 नवंबर से ही शादी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम चल रहे थे। सत्यनारायण पूजा, दो बच्चों का मुंडन, घृतढ़ारी, मटकोर और कुल देवता की पूजा के बाद बुधवार की रात हल्दी और मेहंदी की रस्म सम्पन्न हुई थी।

परिजनों के अनुसार, रस्मों के बाद सुजीत रात में खाना खाकर सो गया था। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे जब पैनकट्टी और लावा भुंजने के वक्त परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे, तो वह उठ नहीं पाया। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि वह बेहोशी की हालत में था।

परिजनों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही सुजीत की मौत हो गई।सुजीत की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को टूटकर रख दिया। कुछ ही घंटों बाद जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां अब सिसकियों और चीख–पुकार की आवाजें गूंज रही थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ सुजीत के घर उमड़ पड़ी। माता तारा देवी, बड़े भाई सुमित कुमार और बहन पूजा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि खुशी का माहौल इतनी जल्दी मातम में बदल गया।नम आंखों के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने सुजीत का अंतिम संस्कार कर दिया।

TAGS
digitalwithsandip.com