Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी गुरुवार को दोपहर बाद लगभग 1:00 बजे से पूछताछ कर रही थी। कई घंटे की पूछताछ के बाद ये गिरफ्तारी हुई है। नए मुख्यमंत्री सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन होंगे। चंपई सोरेन के साथ सभी 42 विधायक राज भवन के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। बताते हैं कि ईडी के अधिकारियों ने गिरफ्तारी से पहले ही मुख्यमंत्री को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद मुख्य सचिव एल खियांग्ते और डीजीपी अजय सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद अब मामला काफी टेढ़ा हो गया है। झारखंड सरकार संकट में आ गई है। माना जा रहा है कि विधायकों को अब राजभवन ले जाया जाएगा और जल्द ही नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा। दूसरी तरफ सूत्र बताते हैं कि राजभवन से विधायकों के लिए आज समय नहीं मिलेगा कि झारखंड का सियासी संकट क्या रुख अख्तियार करता है।
*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*
*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41