Bhupal Sahu Murder Case/रांची: रांची जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र में 27 मार्च 2025 को शाम 7 बजे आजसू नेता सह व्यापारी भूपल साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव चौधरी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।


एसएसपी के अनुसार, गौरव चौधरी ने कुछ दिन पहले एक घर में चोरी की थी। जब चोरी का पता चला, तो उस घर के लोगों ने आरोपी से चोरी का सामान लौटाने को कहा। इसके बाद गौरव चौधरी को यह जानकारी मिली कि भूपल साहू ने चोरी की घटना के बारे में बताया था। इसी के चलते उसने बदला लेने की योजना बनाई।
जिसके बाद 27 मार्च की शाम गौरव चौधरी हथियार लेकर भूपल साहू की दुकान में लूटपाट और हमला करने के इरादे से घुसा। उसने धारदार हथियार से हमला कर भूपल साहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान भूपल साहू की मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में किया गया हथियार, मोबाइल समेत अन्य समान बरामद किया है।
बतबता दें कि भूपल साहू के हत्या के बाद रांची पुलिस पर किए सवाल खड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद पंडरा मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। जिसके बाद घटना के 5 वे दिन घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।