Bandhan bazaar 2025:मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बंधन बाजार प्रदर्शनी 23 से 25 जून 2025 तक तुलसी भवन में आयोजित की गई।
इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक महिला उद्यमियों ने अपने हस्तनिर्मित वस्त्र, जैविक उत्पाद, सौंदर्य सामग्री और खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और उनके हुनर को सामने लाना था। बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और महिला सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।