Jamshedpur Coldwave: लगातार गिरते तापमान से जमशेदपुर में सुबह-शाम बढ़ी कनकनी‚ लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर

Jamshedpur Coldwave: जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट के बाद सुबह और शाम की कनकनी तथा रात की तीखी ठंड ने आम लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कड़ाके की सर्दी के बीच घर से […]
House Theft: कपाली ओपी क्षेत्र में फिर बढ़ी चोरी की वारदात‚ स्थानीयों में सुरक्षा को लेकर चिंता

House Theft: सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार की देर शाम वार्ड नंबर 11 साल बागान गौस नगर में हसीना बीबी के घर में अज्ञात चोरों ने नकद और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर […]
Eviction Protest: सड़क चौड़ीकरण पर नहीं क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर उठे सवाल‚ प्रभावित परिवारों में बढ़ी बेचैनी

Eviction Protest: जमशेदपुर के भुइयाँडीह इलाके में हाल ही में हुए सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान दर्जनों घरों को तोड़े जाने का मामला अब राजनीति के केंद्र में आ गया है। वर्षों से बसे स्थानीय परिवारों पर अचानक बुलडोज़र चलने के बाद उनके पुनर्वास को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी मुद्दे पर जनता दल […]
Chandil News: लेंगडीह अर्जुन तल से JLKM कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस‚ “तरुण महतो को रिहा करो” की गूंज

Chandil News: सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाल कर तरुण महतो की रिहाई की जोरदार मांग की। यह जुलूस लेंगडीह अर्जुन तल से शुरू होकर चांडिल स्टेशन तक पहुँचा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल […]
Golmuri Snatchers Hunt: टिनप्लेट काली मंदिर के पास महिला से पर्स लूटकर बदमाश फरार‚ छीना-झपटी में महिला गंभीर रूप से घायल

Golmuri Snatchers Hunt: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक महिला के साथ हुई छिनतई की वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। टिनप्लेट काली मंदिर के पास रात करीब 10:50 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते-चलते परसुडीह नामोटोला दुर्गाबाड़ी निवासी अनिता शर्मा का पर्स झपट लिया। पर्स बचाने […]
Village Relief Drive: कोराड़कोचा में टीम पीएसएफ ने स्थापना दिवस पर खुशहाली पैक बांटे‚ ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Village Relief Drive: पोटका प्रखंड के बीहड़ जंगलों के बीच बसे कोराड़कोचा गांव में रविवार, 30 नवंबर को एक अनोखा उत्सव देखने को मिला, जब जमशेदपुर की सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) ने अपना स्थापना दिवस इस गांव को समर्पित करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच बड़े पैमाने पर राहत सामग्री का वितरण किया। […]
Elder Abuse Allegation: किरायेदार पर धोखे से घर कब्जाने का आरोप‚ बुज़ुर्ग महिला को जबरन बाहर निकाला गया

Elder Abuse Allegation: जमशेदपुर के सोनारी परदेशी पाड़ा से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक बुज़ुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उनके ही किरायेदार ने धोखे से उनका घर हड़प लिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें जबरन घर से निकाल दिया। घटना ने इलाके में […]
Pakur Crime Crackdown: लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म की FIR के बाद‚ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की

Pakur Crime Crackdown: पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में 28 नवंबर को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। पीड़िता द्वारा 29 नवंबर को थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए महज कुछ ही घंटों में इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल […]
Seraikela Road Block: हाईवा की चपेट में बाइक सवार की मौत‚ ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क किया जाम

Seraikela Road Block: सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत उकरी–खरसावां मार्ग पर शनिवार शाम हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। यह जाम लगभग 20 घंटे तक जारी रहा और रविवार दोपहर समझौते के बाद हट सका। शनिवार शाम लगभग 7 बजे धातकीडीह निवासी […]
Crowd at Jubilee Park: नवंबर के अंत में शहर का माहौल पिकनिक के लिए पूरी तरह अनुकूल हुआ‚ लोगों में बढ़ी पार्क जाने की उमंग

Crowd at Jubilee Park : जमशेदपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ ही शहर का माहौल पिकनिक-फ्रेन्डली बन गया है। हल्की सर्द हवाओं और सुहानी धूप ने वातावरण को ऐसा बना दिया है कि लोग घरों से बाहर निकलकर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने को उत्साहित दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों […]