Ambuj Kumar Rally: सरायकेला-खरसावां ज़िले में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में किया गया।
रैली में हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, महासचिव अजय सिंह, जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय प्रसाद और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय ने अपने भाषण में भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर वोट बटोरने का काम कर रही है। शहजादा अनवर ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए हर संघर्ष करेगी।
जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि यह रैली केवल शुरुआत है और अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह की रैलियाँ आयोजित की जाएंगी। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और आम नागरिक मौजूद थे।