Akhilesh Singh: जमशेदपुर कोर्ट ने एक पुराने मारपीट मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह और राहुल सिंह समेत 14 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। यह फैसला एडीजे 4 आनंदमणि त्रिपाठी के कोर्ट ने सुनाया।
क्या था मामला?
24 मई 2014 को जमशेदपुर कोर्ट में पेशी के दौरान अखिलेश सिंह पर छब्बू ने गोली चलाई थी। इसके बाद राहुल सिंह और अन्य सहयोगियों ने छब्बू की पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस ने अखिलेश सिंह, राहुल सिंह समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया था।
कोर्ट का फैसला
कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अखिलेश सिंह ने ऑनलाइन पेशी के दौरान अपना पक्ष रखा। कोर्ट के फैसले से आरोपियों को राहत मिली है।