Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Sakchi Road Accident: साकची थाना क्षेत्र में हुई जोरदार टक्कर‚ जेल चौक के पास दो कारें भिड़ीं

Sakchi Road Accident: साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप गुरुवार शाम मुख्य सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए और वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना

Facebook
X
WhatsApp

Sakchi Road Accident: साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप गुरुवार शाम मुख्य सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए और वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना में दोनों कारों में सवार लोग घायल हुए। इनमें एक महिला को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक मोहित कुमार ने बताया कि वे अपने एग्रीको स्थित घर से साकची की ओर जा रहे थे। जेल चौक पार करने के तुरंत बाद सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने वाहनों को जब्त कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

TAGS
digitalwithsandip.com