Chandil Road Tragedy: टाटा–रांची टोल रोड पर हादसा‚ युवक की मौत

Chandil Road Tragedy: सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–रांची टोल रोड पर चिलगु के समीप रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक अपनी बाइक से जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा

Facebook
X
WhatsApp

Chandil Road Tragedy: सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–रांची टोल रोड पर चिलगु के समीप रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक अपनी बाइक से जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था।

मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के तिल्ला गांव स्थित टोला करमगोड़ा निवासी विदुभूषण गोप के एकमात्र पुत्र सुदर्शन गोप के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात टेलर ने सुदर्शन की केटीएम बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि टेलर चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

हैरानी की बात यह रही कि सुदर्शन गोप ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई। चिकित्सकों के अनुसार सिर में आई गहरी चोट ही मौत का मुख्य कारण बनी। इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक शेखर गांगुली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। इसके साथ ही सड़क पर बाधित यातायात को भी सामान्य कराया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव तिल्ला और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं चांडिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात टेलर और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com