Aurangabad Accident: बेढ़नी में दो ऑटो की भिड़ंत‚ एक युवक की उपचार के दौरान मौत

Aurangabad Accident: औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव स्थित भुईयां बिगहा के समीप रविवार देर शाम दो ऑटो की जोरदार टक्कर में 35 वर्षीय कंचन सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब कंचन और

Facebook
X
WhatsApp

Aurangabad Accident: औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव स्थित भुईयां बिगहा के समीप रविवार देर शाम दो ऑटो की जोरदार टक्कर में 35 वर्षीय कंचन सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब कंचन और उसके साथी एक भोज कार्यक्रम में काम कर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार मृतक कंचन सिंह फेसर थाना क्षेत्र के खैरी गांव का रहने वाला था और शादी-विवाह तथा मृत्युभोज में खाना बनाने का ठेका लिया करता था। रविवार को वह अपनी टीम के साथ देव थाना क्षेत्र के बरना गांव में एक कार्यक्रम में काम कर रहा था। काम खत्म होने के बाद तीनों युवक ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भुईयां बिगहा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी और चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

टक्कर में कंचन, लव कुमार और नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बेढ़नी के एक निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन कंचन की हालत लगातार बिगड़ती रही। स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर भेजने की सलाह दी। परिजन उसे हायर सेंटर ले जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक कंचन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। शव को परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर अपराह्न तीन बजे शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद खैरी गांव में शोक का माहौल है।

TAGS
digitalwithsandip.com