Shaheedi Diwas: गुरुद्वारा में शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित शब्द कीर्तन व लंगर सेवा में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।बोकारो जिला के चास स्थित गुरुद्वारा में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों से पुरुष और महिला संगत बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और गुरुवाणी का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से हुई, जो दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन का माहौल श्रद्धा और भक्ति से भर गया। संगतों ने शहीदों की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विशेष लंगर सेवा की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा की गई थी, जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह सेवा निर्बाध रूप से चलती रही। महिला संगतों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने भोजन वितरण से लेकर तैयारी तक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।