Chandil News: चांडिल में बेकाबू बोलेरो का कहर, बिजली का खंभा तोड़ घर में घुसी गाड़ी; दो महिलाओं ने कूदकर बचाई जान

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह में एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे जमकर तबाही मचाई. सुरक्षा गार्डों को लेकर जा रही गाड़ी बिजली के खंभे से टकराने के बाद एक घर से जा भिड़ी. हादसे के दौरान घर के बाहर बैठी दो महिलाओं ने समय रहते

Facebook
X
WhatsApp
Chandil News: चांडिल में बेकाबू बोलेरो का कहर, बिजली का खंभा तोड़ घर में घुसी गाड़ी; दो महिलाओं ने कूदकर बचाई जान

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह में एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे जमकर तबाही मचाई. सुरक्षा गार्डों को लेकर जा रही गाड़ी बिजली के खंभे से टकराने के बाद एक घर से जा भिड़ी. हादसे के दौरान घर के बाहर बैठी दो महिलाओं ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई.

बिजली का खंभा गिरा, घर को भी नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार, आधुनिक कंपनी की बोलेरो (JH05 CD 2186) सुरक्षा गार्डों को लेकर चांडिल स्थित यार्ड जा रही थी. लेंगडीह के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बोलेरो सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा गिर गया. इसके अलावा घर के बाहर रखे मिट्टी के बर्तन टूट गए और मकान को भी नुकसान पहुंचा.

बाल-बाल बचीं दो महिलाएं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त दो महिलाएं घर के बाहर बैठी थीं. अचानक बोलेरो को अपनी ओर आता देख दोनों ने तुरंत कूदकर खुद को बचाया. घटना में दोनों महिलाओं के बाल-बाल बचने से बड़ी अनहोनी टल गई.

चालक के नशे में होने की आशंका

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि बोलेरो चालक नशे में था. हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस संबंध में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों से हुई बहस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बहस होने की भी जानकारी सामने आई है.

हादसे के बाद इलाके में सड़क किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों के लिए यह घटना बड़ा खतरा बनकर सामने आई है.

TAGS
digitalwithsandip.com