Saraikela Crime News: पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और खून लगी ईंट बरामद

Saraikela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल खून लगा चाकू, ईंट और खून लगा कपड़ा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय जी

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela Crime News: पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और खून लगी ईंट बरामद

Saraikela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल खून लगा चाकू, ईंट और खून लगा कपड़ा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय जी (25) के रूप में हुई है.

पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, धातकीडीह गांव के महलीसाई, निचला टोला निवासी पार्वती नायक (48) ने अपने पति अशोक नायक (58) की हत्या का आरोप अपने बेटे अर्जुन नायक पर लगाया था. उनकी लिखित शिकायत के आधार पर सरायकेला थाना में कांड संख्या 107/2026 दर्ज किया गया.

यह मामला 20 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया था.

विशेष टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन नायक को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर कथित हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू और ईंट बरामद की गई. इसके अलावा खून लगा कपड़ा भी जब्त किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

कार्रवाई में पु०अ०नि० गौरव कुमार, ओपी प्रभारी, सीनी; स०अ०नि० सुगदा हांसदा और सीनी ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे.

TAGS
digitalwithsandip.com