Jamshedpur News: टाटा मोटर्स की कैंटीन में हादसा, सब्जी काटने वाली मशीन से कर्मचारी की उंगली कटी

Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की कैंटीन में काम करने के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया. सब्जी काटने वाली मशीन की सफाई करते समय उसकी एक उंगली कट गई, जबकि दो अन्य उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है. घायल कर्मचारी

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: टाटा मोटर्स की कैंटीन में हादसा, सब्जी काटने वाली मशीन से कर्मचारी की उंगली कटी

Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की कैंटीन में काम करने के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया. सब्जी काटने वाली मशीन की सफाई करते समय उसकी एक उंगली कट गई, जबकि दो अन्य उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है. घायल कर्मचारी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था. हादसे के बाद उसे पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच लाया गया.


ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी
जानकारी के अनुसार, घायल कर्मचारी कैंटीन में मशीन की सफाई कर रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. फिलहाल घायल को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है. हादसे में सुरक्षा व्यवस्था में चूक की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद इलाज और मुआवजे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कर्मचारी को हुए नुकसान के लिए मुआवजा मिलेगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

TAGS
digitalwithsandip.com