Palamu News: पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब पदमा सूर्य मंदिर के पास एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. युवती टावर पर क्यों चढ़ी, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है. प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी है. घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.


