Jamshedpur: झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय पदाधिकारी मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है.
माया कर्मकार पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं. उनके निधन से परिवार ने एक अहम सदस्य को खो दिया है. वह अपने पीछे पति मोहन कर्मकार, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गई हैं.
गुरुवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
माया कर्मकार की अंतिम यात्रा गुरुवार को दोपहर 2 बजे जमशेदपुर के सोनारी स्थित आवास से निकलेगी. इसके बाद पार्थिव शरीर को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
परिवार और शुभचिंतकों में शोक
माया कर्मकार के निधन की खबर मिलने के बाद परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है. उनके निधन से मोहन कर्मकार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.


