Tata Steel: राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम‚ अनुशासन और सम्मान की झलक

Tata Steel: जमशेदपुर में टाटा स्टील कंपनी परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को देशभक्ति से भरा माहौल देखने को मिला। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान टाटा स्टील के

Facebook
X
WhatsApp

Tata Steel: जमशेदपुर में टाटा स्टील कंपनी परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को देशभक्ति से भरा माहौल देखने को मिला। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया।

समारोह के दौरान टाटा स्टील के बीपीसी एस. डीबी. सुंदर रमम ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, जिसके साथ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ ने तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर कंपनी के वरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। पूरे परिसर में अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीसी एस. डीबी. सुंदर रमम ने टाटा स्टील की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुरक्षा मानकों, उत्पादन क्षमता और कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए कर्मचारियों से निरंतर सतर्कता और प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण ही टाटा स्टील की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

TAGS
digitalwithsandip.com