Poonam Dhillon Event: नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड‚ पूनम ढिल्लन होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

Poonam Dhillon Event: जमशेदपुर में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाले “नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट” को लेकर शनिवार को साकची स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें बताया

Facebook
X
WhatsApp
Poonam Dhillon Event: नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड‚ पूनम ढिल्लन होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

Poonam Dhillon Event: जमशेदपुर में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाले “नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट” को लेकर शनिवार को साकची स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें बताया गया कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन इस भव्य आयोजन में बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट शामिल होंगी।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की प्रतिनिधि आशा सिंह ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम 21 जनवरी को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में आयोजित किया जाएगा और शाम 6 बजे से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले “टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4” के ग्रैंड फिनाले में फ्लाइट रद्द होने के कारण अभिनेत्री पूनम ढिल्लन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी थीं, लेकिन इस बार वे विशेष रूप से इस आयोजन में शिरकत करेंगी।

आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो पूरी तरह देशभक्ति की थीम पर आधारित होगी। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे दर्शकों को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का अनुभव मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को “नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड” देकर सम्मानित किया जाएगा। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स के सत्यजीत सिंह राजपूत और आरफीन अशरफ ने बताया कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

TAGS
digitalwithsandip.com