Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Student Awareness Drive: एबीवीपी का अनूठा अभियान‚ स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम की पहल

Student Awareness Drive: जमशेदपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ते स्क्रीन उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “Screen Time to Activity Time” अभियान के तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एबीवीपी कार्यालय में संपन्न हुआ,

Facebook
X
WhatsApp
Student Awareness Drive: एबीवीपी का अनूठा अभियान‚ स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम की पहल

Student Awareness Drive: जमशेदपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ते स्क्रीन उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “Screen Time to Activity Time” अभियान के तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एबीवीपी कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि आज के समय में अत्यधिक मोबाइल और स्क्रीन उपयोग युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्क्रीन टाइम के बढ़ने से एकाग्रता में कमी, शारीरिक निष्क्रियता और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिसे समय रहते संतुलित करना आवश्यक है।

एबीवीपी ने इस अभियान के माध्यम से युवाओं को मोबाइल के सीमित उपयोग, नियमित व्यायाम, योग, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। संगठन का मानना है कि सक्रिय जीवनशैली ही स्वस्थ और ऊर्जावान युवा पीढ़ी की आधारशिला है।

कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि अभियान के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न खेल गतिविधियाँ, योग सत्र और संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे निरंतर ऐसे रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते रहेंगे।

एबीवीपी जमशेदपुर महानगर की ओर से शहर के सभी विद्यार्थियों और युवाओं से आह्वान किया गया कि वे “Screen Time को सीमित कर Activity Time को बढ़ाएँ” और एक स्वस्थ, जागरूक एवं ऊर्जावान समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। इस अवसर पर प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक आयुष झा, दीपक ठाकुर, विजय झा, रिया गुप्ता, उत्कर्ष कुमार, अरुण, विवेक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGS
digitalwithsandip.com