Jamshedpur News: पांच दिनों से लापता उद्यमी पुत्र‚ परिजनों से मिलने पहुंचे सुदेश महतो

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बीते पांच दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो कैरव गांधी के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: पांच दिनों से लापता उद्यमी पुत्र‚ परिजनों से मिलने पहुंचे सुदेश महतो

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बीते पांच दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो कैरव गांधी के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केवल जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के व्यवसायी और कारोबारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि एक उद्यमी के पुत्र के लापता होने के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। यह स्थिति न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब तक कैरव गांधी से जुड़ा कोई स्पष्ट सुराग सामने नहीं आ पाया है।

सुदेश कुमार महतो ने जिला प्रशासन से मांग की कि अविलंब कैरव गांधी को खोजने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके।

आजसू सुप्रीमो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पुलिस इस मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती है, तो आजसू पार्टी को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com