Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद Adityapur Crime News: आदित्यपुर ज्वेलर्स लूटकांड में तीन साल बाद गिरफ्तारी, वैशाली से पकड़ा गया फरार आरोपी

Domuhani Sangam Festival: मकर संक्रांति पर दोमुहानी संगम महोत्सव‚ ऐतिहासिक भीड़ ने बनाया यादगार

Domuhani Sangam Festival: राष्ट्रव्यापी महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर बुधवार, 14 जनवरी 2026 को दो दिवसीय “दोमुहानी संगम महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में

Facebook
X
WhatsApp
Domuhani Sangam Festival: मकर संक्रांति पर दोमुहानी संगम महोत्सव‚ ऐतिहासिक भीड़ ने बनाया यादगार

Domuhani Sangam Festival: राष्ट्रव्यापी महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर बुधवार, 14 जनवरी 2026 को दो दिवसीय “दोमुहानी संगम महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता दर्ज की गई, जिसने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

महोत्सव की शुरुआत दोपहर 12 बजे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इस दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया, वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों और युवाओं की रचनात्मकता से संगम स्थल पूरे दिन उत्साह और उल्लास से भरा रहा।

प्रतियोगिताओं के पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक सोनू दुलरूवा एवं देवेन्द्र पाण्डेय की टीम ने भजन संध्या में अपनी सुरीली भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों की गूंज से पूरा संगम क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया।

संध्या बेला में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती संपन्न हुई। बनारस एवं हरिद्वार की तर्ज पर आयोजित इस आरती में दीपों की रौशनी, हर-हर गंगे के जयघोष और श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण ने संगम घाट को अलौकिक आभा से भर दिया।

महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संगम तट पर 51,000 दीपक प्रज्वलित किए गए। दीपमालिका से आलोकित घाट का दृश्य अत्यंत मनोहारी और आध्यात्मिक सौंदर्य से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, संरक्षक शिवशंकर सिंह एवं शंकर रेड्डी की अहम भूमिका रही। वहीं उम्मीद एक अभियान से अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह, अविषेक जी, झरना देवी, शशि दीदी, संतोषी साहू, पूजा एवं दुर्गा देवी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

TAGS
digitalwithsandip.com