Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये और 16 मोबाइल जब्त Jamshedpur News: सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा, भजन और कबीर जी की आरती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में कथित जुआ अड्डे पर छापा, 15 लोग पकड़े गए, 7.5 लाख रुपये बरामद Jamshedpur Crime News: मानगो में मोबाइल की ईएमआई को लेकर हंगामा, 6 से 7 नकाबपोश युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़ और मारपीट, गल्ले से 60 हजार रुपये ले जाने का आरोप

Makar Sankranti Buzz: टुसू और लोहड़ी का उल्लास‚ विविध संस्कृतियों का संगम

Makar Sankranti Buzz: जमशेदपुर शहर में मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां गुड़, तिल, तिलकुट, अनरसा और विभिन्न प्रकार के लड्डुओं से दुकानें सजी हुई हैं। मकर संक्रांति के

Facebook
X
WhatsApp
Makar Sankranti Buzz: टुसू और लोहड़ी का उल्लास‚ विविध संस्कृतियों का संगम

Makar Sankranti Buzz: जमशेदपुर शहर में मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां गुड़, तिल, तिलकुट, अनरसा और विभिन्न प्रकार के लड्डुओं से दुकानें सजी हुई हैं। मकर संक्रांति के मद्देनज़र खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं।

14 जनवरी को जहां बिहारी समाज मकर संक्रांति का पर्व पूरे श्रद्धा भाव से मनाता है, वहीं आदिवासी समाज इस दिन टुसू पर्व मनाता है। दूसरी ओर पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह-सुबह नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं और चूड़ा-दही ग्रहण कर पर्व की शुरुआत करते हैं।

मान्यता है कि 14 जनवरी के बाद से सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। चाहे शादी-विवाह हो या गृह प्रवेश, मकर संक्रांति के बाद ही नए कार्य आरंभ किए जाते हैं। खरीदारी के लिए आए लोगों का कहना है कि यह हिंदुओं का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसका साल भर इंतजार रहता है। इस दिन स्नान, दान-पुण्य और शाम में खिचड़ी खाने की परंपरा का विशेष महत्व है।

बाजारों में इस समय गुड़ के तिलकुट, शुगर फ्री तिलकुट, अनरसा और विभिन्न प्रकार के लड्डुओं की खास मांग देखी जा रही है। गया से करीब डेढ़ महीने पहले जमशेदपुर पहुंचे कारीगर गौरव अपने सहयोगियों के साथ पारंपरिक तरीके से तिलकुट और मिठाइयों का निर्माण कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस काम से उन्हें अच्छा रोजगार मिल जाता है और हर साल पर्व के दौरान उनकी आमदनी बढ़ जाती है।

दुकानदारों के अनुसार इस बार इलायची युक्त गुड़ के तिलकुट ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी दुकानों को खास अंदाज में सजाया गया है। विशेष रूप से गुड़ के तिलकुट और शुगर फ्री तिलकुट की बिक्री में तेजी देखी जा रही है, जिससे बाजारों में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

TAGS
digitalwithsandip.com