MNREGA Name Protest: मनरेगा नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज‚ जमशेदपुर में रणनीतिक बैठक आयोजित

MNREGA Name Protest: जमशेदपुर में मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की

Facebook
X
WhatsApp

MNREGA Name Protest: जमशेदपुर में मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर व्यापक जन आंदोलन तक जाने का स्पष्ट संकेत दिया।

बैठक के दौरान आंदोलन के प्रथम चरण की रूपरेखा तय की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से जुड़ा कोई भी फैसला जनता से बिना सलाह के नहीं लिया जाना चाहिए। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकमत से इस मुद्दे को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया।

तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को साकची स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के समक्ष कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता एक दिवसीय उपवास सह धरना पर बैठेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर सरकार के फैसले के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे।

बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है। इसके नाम से छेड़छाड़ करना सीधे तौर पर जनता के अधिकारों पर हमला है। कांग्रेस ने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com