Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये और 16 मोबाइल जब्त Jamshedpur News: सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा, भजन और कबीर जी की आरती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में कथित जुआ अड्डे पर छापा, 15 लोग पकड़े गए, 7.5 लाख रुपये बरामद Jamshedpur Crime News: मानगो में मोबाइल की ईएमआई को लेकर हंगामा, 6 से 7 नकाबपोश युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़ और मारपीट, गल्ले से 60 हजार रुपये ले जाने का आरोप

Sidho-Kanho Celebration: चांडिल में स्थापना दिवस उत्सव‚ वीर सिदो-कान्हो स्कूल में उल्लास

Sidho-Kanho Celebration: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत काठजोड़ स्थित वीर सिदो-कान्हो पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने

Facebook
X
WhatsApp
Sidho-Kanho Celebration: चांडिल में स्थापना दिवस उत्सव‚ वीर सिदो-कान्हो स्कूल में उल्लास

Sidho-Kanho Celebration: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत काठजोड़ स्थित वीर सिदो-कान्हो पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

स्थापना दिवस के मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को मेडल, गिफ्ट और प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आगे बेहतर करने की ललक साफ झलकती नजर आई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत प्रार्थना सभा और राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट-कला कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान जी.के. क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट-क्राफ्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल और अधिक बढ़ा।

समारोह का मुख्य आकर्षण सफलता कहानी साझा करने का सत्र रहा। इस अवसर पर एडवोकेट सुरज पुर्ति (सिविल कोर्ट, सरायकेला), अमित कुमार मार्डी (सब-इंस्पेक्टर, खूंटी), पूर्व सैनिक सूदान टुडू, सुभाष चंद्र हेंब्रम (समाजसेवी), करुणा सिंह मुखिया (चिलगू पंचायत), विदेश चंद्र सोरेन (प्रेसिडेंट, आदिम डेवलपमेंट सोसायटी), बनमाली हांसदा, विजय मुर्मू सहित अन्य अतिथियों ने अपने संघर्ष, अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं। उनके प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा और ऊर्जा मिली।

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इंडिविजुअल और ग्रुप डांस ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे समारोह और भी रंगीन हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक बाबूराम सोरेन ने बताया कि स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के बच्चों को उनकी मातृभाषा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है, जिसे पूरा करने के लिए विद्यालय परिवार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र और गिफ्ट वितरण किया गया, जिसके बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। अतिथियों और अभिभावकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए बुक स्टॉल लगाया गया, जिससे उन्हें विभिन्न शैक्षणिक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी। इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय परिवार और आदिम डेवलपमेंट सोसायटी की भूमिका सराहनीय रही।

TAGS
digitalwithsandip.com