Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Free Child Care: अभिषेक का मानवीय निर्णय‚ गरीब बच्चों को राहत

Free Child Care: नए वर्ष के अवसर पर जमशेदपुर स्थित डॉ. अभिषेक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी शुल्क को पूरी तरह मुफ्त करने का निर्णय लिया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर

Facebook
X
WhatsApp
Free Child Care: अभिषेक का मानवीय निर्णय‚ गरीब बच्चों को राहत

Free Child Care: नए वर्ष के अवसर पर जमशेदपुर स्थित डॉ. अभिषेक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी शुल्क को पूरी तरह मुफ्त करने का निर्णय लिया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि जो बच्चे अत्यंत गरीब परिवारों से आते हैं और जिनके पास इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं हैं, उनका इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई परिवार गांवों और दूर-दराज के इलाकों से इलाज कराने आते हैं, जिनके पास कई बार बस का किराया देने तक के पैसे नहीं होते। ऐसे जरूरतमंद बच्चों को बिना किसी शुल्क के चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।

डॉ. अभिषेक ने स्पष्ट किया कि अस्पताल का उद्देश्य किसी भी तरह का मुनाफा कमाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि पैसों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की सेहत से समझौता न हो। यदि किसी गरीब बच्चे के परिजन ओपीडी शुल्क देने में असमर्थ हैं, तो बच्चे को पूरी तरह फ्री ऑफ कॉस्ट दिखाया जाएगा और आवश्यक उपचार दिया जाएगा।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि यह सेवा नए वर्ष के उपलक्ष्य में जमशेदपुर समेत आसपास के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले सभी जरूरतमंद बच्चों के लिए समर्पित है। अस्पताल की इस पहल का उद्देश्य है कि हर बच्चा स्वस्थ रहे और समय पर इलाज के अभाव में किसी मासूम की जान या भविष्य खतरे में न पड़े। यह कदम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास माना जा रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com