Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Certificate Distribution Event: करीम सिटी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी‚ भव्य आयोजन

Certificate Distribution Event: करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में 19 दिसंबर 2025 को “ग्रेजुएशन सेरेमनी-2025” के नाम से दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय,

Facebook
X
WhatsApp
Certificate Distribution Event: करीम सिटी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी‚ भव्य आयोजन

Certificate Distribution Event: करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में 19 दिसंबर 2025 को “ग्रेजुएशन सेरेमनी-2025” के नाम से दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की वाइस चांसलर डॉ अंजिला गुप्ता थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने वाइस चांसलर एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के ओएसडी डॉ प्रभात कुमार सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कार्यों में नई गति आई है।

मुख्य अतिथि डॉ अंजिला गुप्ता ने अपने संबोधन में करीम सिटी कॉलेज को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समारोह कॉलेज की शैक्षणिक सजगता, अनुशासन और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य और जीवन की सफलता से जुड़ा हुआ है।

वाइस चांसलर ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए, जिनका सीधा संबंध रोजगार से हो। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कम से कम एक ऐसा पाठ्यक्रम अवश्य हो, जो मानवता और नैतिक मूल्यों के निर्माण से जुड़ा हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दिशा में करीम सिटी कॉलेज अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुख्य अतिथि के वक्तव्य के बाद मूल प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। कुछ विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वाइस चांसलर के हाथों प्रदान किए गए, जबकि शेष विद्यार्थियों को उनके निर्देश पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ यहिया इब्राहीम ने किया, जबकि मुख्य अतिथि का परिचय डॉ बसुधरा राय ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी. एन. त्रिपाठी ने किया। मंच पर प्राचार्य के अलावा डॉ बी. एन. त्रिपाठी (परीक्षा नियंत्रक), डॉ तुफैल अहमद (साइंस इंचार्ज), डॉ एम. एम. नजरी (कॉमर्स इंचार्ज), डॉ अनवर शहाब और एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद उपस्थित थे।

करीम सिटी कॉलेज की यह ग्रेजुएशन सेरेमनी दो दिवसीय है। पहले दिन सत्र 2018–2021 के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि दूसरे दिन सत्र 2019–2022 और 2020–2023 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com