Jamshedpur News: जमशेदपुर में टाटा स्टील युआईएसएल के एमडी का आकस्मिक निधन‚ उद्योग जगत में शोक की लहर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में नागरिक सुविधाएँ संचालित करने वाली टाटा स्टील की अनुसंगिक इकाई टाटा स्टील युआईएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का रविवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। 58 वर्षीय स्वर्गीय सिन्हा टाटा समूह की कई कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके थे और पिछले लगभग तीन

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur News: जमशेदपुर में नागरिक सुविधाएँ संचालित करने वाली टाटा स्टील की अनुसंगिक इकाई टाटा स्टील युआईएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का रविवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। 58 वर्षीय स्वर्गीय सिन्हा टाटा समूह की कई कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके थे और पिछले लगभग तीन वर्षों से टाटा स्टील युआईएसएल के एमडी के रूप में सेवाएँ दे रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही टाटा ग्रुप और शहरभर में शोक की लहर दौड़ गई।

रविवार दोपहर वे अपने आवास पर ही मौजूद थे, तभी उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार, उनके नाक से अचानक खून बहने लगा और उनकी स्थिति तेजी से खराब होती चली गई। स्थिति बिगड़ते देख परिजन उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहाँ प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके दिवंगत होने की सूचना मिलते ही टाटा ग्रुप के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग अस्पताल पहुंच गए। सभी ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन घड़ी में हिम्मत रखने की सलाह दी।

जमशेदपुर के सांसद विद्दूत वरण महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऋतुराज सिन्हा अत्यंत मृदुभाषी और सदैव सेवा के लिए तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। सांसद ने कहा कि उनका जाना शहर और टाटा समूह दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी कमी हमेशा खलेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com