Jamshedpur News: सलगाझरी स्टेशन पर सभी लोकल ट्रेनों के ठहराव की गुहार

Jamshedpur News: संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को संयोजक रामसिंह मुंडा के नेतृत्व में एआरएम टाटानगर समीर सौरभ से मिला और डीआरएम के नाम एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर सभी लोकल ट्रेनों के ठहराव की प्रमुख मांग उठाई

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: सलगाझरी स्टेशन पर सभी लोकल ट्रेनों के ठहराव की गुहार

Jamshedpur News: संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को संयोजक रामसिंह मुंडा के नेतृत्व में एआरएम टाटानगर समीर सौरभ से मिला और डीआरएम के नाम एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर सभी लोकल ट्रेनों के ठहराव की प्रमुख मांग उठाई गई।

समिति ने कहा कि सलगाझरी स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री उतरते और चढ़ते हैं। आसपास की बस्तियों में घनी आबादी है और लोगों का आवागमन पूरी तरह इसी स्टेशन पर निर्भर करता है। ऐसे में स्टेशन पर टिकट काउंटर की सुविधा तुरंत शुरू किए जाने की मांग भी रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सलगाझरी फाटक से होकर बड़ी संख्या में मजदूर और स्थानीय लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। यह मार्ग उनके लिए एकमात्र रास्ता है। इसलिए अंडरब्रिज निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

TAGS
digitalwithsandip.com