Ghatshila election: घाटशीला में उमड़ा जनसैलाब‚ कल्पना सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में भरी हुंकार

Ghatshila election: घाटशीला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को गांडेय की विधायक और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन घाटशीला पहुंचीं। उन्होंने गलुडीह अंचलिक मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या

Facebook
X
WhatsApp
Ghatshila election: घाटशीला में उमड़ा जनसैलाब‚ कल्पना सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में भरी हुंकार

Ghatshila election: घाटशीला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को गांडेय की विधायक और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन घाटशीला पहुंचीं। उन्होंने गलुडीह अंचलिक मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और समर्थक मौजूद थे।

कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वर्गीय रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि “झारखंड आंदोलन के दौरान स्वर्गीय रामदास सोरेन ने दीसोम गुरु के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी थी। आज उनकी कमी हमें महसूस हो रही है, और इसी कारण हमें इस उपचुनाव में उतरना पड़ा है।”उन्होंने कहा कि झामुमो ने रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को प्रत्याशी बनाकर क्षेत्र की जनता की सेवा का संकल्प जारी रखने का निर्णय लिया है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि सोमेश चंद्र सोरेन एक शिक्षित और योग्य उम्मीदवार हैं, जो अपने पिता की तरह जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि झामुमो के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि घाटशीला में विकास की रफ्तार जारी रहे।

अपने भाषण के दौरान कल्पना सोरेन ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, बिजली बिल माफी, कृषि ऋण माफी और मईया सम्मान योजना जैसी योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनता की भलाई और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि “केंद्र से चाहे कितने भी बड़े नेता घाटशीला आएं, लेकिन यहां की जनता ने हमेशा झामुमो पर भरोसा किया है। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी जनता वही परिणाम देगी।”सभा में मंच पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू, और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभा स्थल पर हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं जिन्होंने अपनी नेत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। सभा के दौरान जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।सभा का समापन पार्टी कार्यकर्ताओं के नारों और समर्थन संदेशों के साथ हुआ।

TAGS
digitalwithsandip.com