Govardhan Puja 2025: जमशेदपुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा‚ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार संग की पूजा

Govardhan Puja 2025: जमशेदपुर में आज पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने पूरे परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा स्थल पर भक्तिभाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रघुवर

Facebook
X
WhatsApp

Govardhan Puja 2025: जमशेदपुर में आज पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने पूरे परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा स्थल पर भक्तिभाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

रघुवर दास के साथ उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्रवधू एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, और पुत्र ललित दास उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पारंपरिक तरीके से गाय माता और गोवर्धन पर्वत के प्रतीक रूप की पूजा की। पूजा के बाद सभी ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया और समाज में शांति और समृद्धि की कामना की।

मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय माता की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की भी आराधना होती है। इस दिन गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर उसकी पूजा की जाती है, जो प्रकृति, अन्न और पशुधन के संरक्षण का प्रतीक है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा कि “सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गोवर्धन पूजा का दिन हमें गौमाता की सेवा और संरक्षण का संदेश देता है। उनकी कृपा से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।”

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि गोवर्धन पूजा न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि परिवार और समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाली परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि “इस दिन गाय माता और घर के बड़ों की पूजा से परिवार में शांति और एकता का वातावरण बनता है।”

TAGS
digitalwithsandip.com