Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

GST Scam Bust: बिस्टुपुर में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई‚ 250 करोड़ का घोटाला उजागर

GST Scam Bust: जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित जीएसटी विभाग ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। विभाग ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी व्यापारी प्रदीप कलबेलिया को बोकारो जिले के चास से गिरफ्तार किया

Facebook
X
WhatsApp
GST Scam Bust: बिस्टुपुर में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई‚ 250 करोड़ का घोटाला उजागर

GST Scam Bust: जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित जीएसटी विभाग ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। विभाग ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी व्यापारी प्रदीप कलबेलिया को बोकारो जिले के चास से गिरफ्तार किया है।

विभाग की छापेमारी टीम ने आरोपी से 50 लाख रुपये से अधिक नकद, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप, फर्जी चालान बुक और पेन ड्राइव जब्त किए हैं। साथ ही आरोपी के कई बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह नेटवर्क फर्जी कंपनियों के नाम पर बिल बनाकर करोड़ों रुपये के टैक्स की चोरी करता था।

गिरफ्तारी के बाद प्रदीप कलबेलिया को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। जांच पूरी होने के बाद विभाग ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जीएसटी विभाग के एडिशनल डायरेक्टर सार्थक सक्सेना ने बताया कि यह झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी घोटाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस नेटवर्क के ऊपर दो प्रमुख लोग और हैं जो पूरे राज्य में फर्जी बिलिंग रैकेट का संचालन करते हैं। उनके गिरफ़्तार होते ही कई अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना है।

जांच एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि यह गिरोह पूरे झारखंड में फैला हुआ है और कई जिलों में सक्रिय है। आरोपी विभिन्न फर्मों और व्यवसायिक इकाइयों के माध्यम से फर्जी इनवॉयस तैयार कर जीएसटी रिफंड का दुरुपयोग करते थे। विभाग की विशेष टीम अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है।

TAGS
digitalwithsandip.com