Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Love Rejection Suicide:प्रेमिका के इंकार के बाद‚ युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

Love Rejection Suicide: जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बागबेड़ा थाना मोड़ के समीप रहने वाले 23 वर्षीय युवक चींटू कुमार ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के शादी से इंकार करने

Facebook
X
WhatsApp
Love Rejection Suicide:प्रेमिका के इंकार के बाद‚ युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

Love Rejection Suicide: जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बागबेड़ा थाना मोड़ के समीप रहने वाले 23 वर्षीय युवक चींटू कुमार ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के शादी से इंकार करने के बाद वह गहरे तनाव में था।

घटना के समय चींटू ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था और कमरे के भीतर तेज आवाज में गाना बज रहा था। परिजनों ने जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं सुनी तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो चींटू फंदे से झूल रहा था।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर पहले राजस्थान सेवा सदन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एमजीएम भेजने की सलाह दी गई। हालांकि, परिजन उसे टीएमएच (टाटा मेन अस्पताल) लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद चींटू को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई पींटू कुमार ने बताया कि चींटू और बागबेड़ा गांधी नगर निवासी एक युवती के बीच पिछले ढाई साल से प्रेम संबंध था। चार दिन पहले चींटू उस लड़की को अपने घर भी लाया था और दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।

परिवार के अनुसार, लड़की की मां पहले इस रिश्ते के लिए राज़ी थी, लेकिन कुछ दिन पहले पड़ोसियों के कहने पर उसने अपना फैसला बदल लिया। उसने बेटी की शादी कहीं और तय करने की बात कही। जब “लड़के वाले” लड़की को देखने पहुंचे, तो युवती ने चींटू से बातचीत बंद कर दी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

इस घटना के बाद से चींटू बेहद उदास और गुमसुम रहने लगा था। परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी से कुछ नहीं कह रहा था। अंततः मानसिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है और प्रेम प्रसंग को आत्महत्या का कारण मान रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

TAGS
digitalwithsandip.com