Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Drug Bust Jamshedpur:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई‚ दो आरोपी गिरफ्तार

Drug Bust Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो स्थित ओलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान के पास ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना

Facebook
X
WhatsApp
Drug Bust Jamshedpur:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई‚ दो आरोपी गिरफ्तार

Drug Bust Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो स्थित ओलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान के पास ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर डीएसपी पटमदा बच्चन देव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

टीम ने त्वरित छापामारी करते हुए दो आरोपियों — बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू — को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 140 पुड़िया (लगभग 18 ग्राम) ब्राउन शुगर और ₹2000 नगद बरामद किए गए।

पहले से थे सक्रिय तस्कर, कई थानों में दर्ज हैं मामले

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पूर्व में भी नशा कारोबार से जुड़े रहे हैं। इनके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और ओलीडीह ओपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस नेटवर्क से जुड़े हैं और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन शामिल है।

पुलिस की बड़ी सफलता‚ नशा नेटवर्क पर लगा अंकुश

डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि यह कार्रवाई नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने इस छापेमारी को नशे के नेटवर्क पर बड़ी सफलता बताया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अन्य तस्करों पर भी लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com